logo
अल्लाह के नाम से जो बड़ा कृपाशील अत्यन्त दयावान है।
بِسْمِ اللهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِيْمِ
الْحَمْدُ لِلَّهِ رَبِّ الْعَالَمِينَ |1|1
सारी प्रशंसाएँ अल्लाह ही के लिए हैं, जो सारे संसार का रब है।
الرَّحْمَٰنِ الرَّحِيمِ |2|1
बड़ा कृपाशील, अत्यन्त दयावान है।
مَالِكِ يَوْمِ الدِّينِ |3|1
बदला दिए जाने के दिन का मालिक है।
إِيَّاكَ نَعْبُدُ وَإِيَّاكَ نَسْتَعِينُ |4|1
हम तेरी ही बन्दगी करते हैं और तुझी से मदद माँगते हैं।
اِھْدِنَا الصِّرَاطَ الْمُسْتَـقِيْمَ |5|1
हमें सीधे मार्ग पर चला।
صِرَاطَ الَّذِينَ أَنْعَمْتَ عَلَيْهِمْ  |6|1
उन लोगों के मार्ग पर जो तेरे कृपापात्र हुए,
غَيْرِ الْمَغْضُوبِ عَلَيْهِمْ وَلَا الضَّالِّينَ |7|1
जो न प्रकोप के भागी हुए और न पथभ्रष्ट।